Close Menu
    What's Hot

    बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी

    बंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज

    छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई का दोगला चरित्र,!! षडयंत्र का हुआ बड़ा खुलासा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CGMSC की बड़ी कार्रवाई: तीन दवाएं अमानक पाई गईं, कंपनियां तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
    Raipur

    CGMSC की बड़ी कार्रवाई: तीन दवाएं अमानक पाई गईं, कंपनियां तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    News Lead 18By News Lead 18November 12, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाते हुए तीन दवाओं को ‘अमानक’ (Not of Standard Quality – NSQ) पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य गुणवत्ता विचलन के मामलों में तत्काल और कड़े कदम उठाना है।

    Bilaspur Train Accident Update: अपोलो अस्पताल में घायल युवती की मौत, अब तक 13 की गई जानें

    ब्लैकलिस्ट की गई दवाएं और आपूर्तिकर्ता

    CGMSC के अनुसार, अमानक पाए गए उत्पादों में दो अलग-अलग आपूर्तिकर्ताओं की तीन दवाएं शामिल हैं। मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) ने कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स और ऑर्निडाजोल टैबलेट्स आपूर्ति की थी। वहीं, मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज प्रा. लि., वडोदरा (गुजरात) ने हेपारिन सोडियम 1000 IU/ml इंजेक्शन IP प्रदान किया। यह सभी दवाएं NABL मान्यता प्राप्त सरकारी परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच के दौरान ‘अमानक’ पाई गईं। विशेष रूप से मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज का हेपारिन इंजेक्शन सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (CDL), कोलकाता में परीक्षण के दौरान भी विफल रहा।

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की दस्तक, अंबिकापुर में तापमान गिरकर 7.6°C तक पहुंचा

    आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध

    ब्लैकलिस्टिंग के बाद संबंधित आपूर्तिकर्ता तीन वर्ष की अवधि तक CGMSC की किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे। यह प्रतिबंध निविदा शर्तों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस दौरान वे CGMSC को दवा आपूर्ति नहीं कर सकेंगे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने जताई प्रतिबद्धता

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय पर कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में दवा गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी चूक पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur Train Accident Update: अपोलो अस्पताल में घायल युवती की मौत, अब तक 13 की गई जानें
    Next Article Gold Price Today: 12 नवंबर को सोना फिर चढ़ा या गिरा भाव? जानें आपके शहर का नया रेट

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई का दोगला चरित्र,!! षडयंत्र का हुआ बड़ा खुलासा

    छत्तीसगढ़

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    Latest Posts

    बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी

    बंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज

    छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई का दोगला चरित्र,!! षडयंत्र का हुआ बड़ा खुलासा

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

    तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित

    रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की जमाखोरी पर नकेल: 335 जगहों पर छापेमारी, 3841 सिलेंडर जब्त, 97 आरोपियों पर FIR दर्ज

    रेस्टोरेंट में बुलाकर रिश्वत ले रहे थे दो अधिकारी, मुंगेली में ACB ने ट्रैप कर पकड़ा, रंगे हाथ पकड़ने के लिए बनाया प्लान

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.