Close Menu
    What's Hot

    Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

    India vs Pakistan: मैच की टाइमिंग से लेकर LIVE स्ट्रीमिंग तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

    LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें छत्तीसगढ़ में क्या हैं नए रेट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CGPSC भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार्जशीट न होने पर 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
    Bilaspur

    CGPSC भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार्जशीट न होने पर 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति

    News Lead 18By News Lead 18November 6, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई (CBI) ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति (ज्वाइनिंग) दी जाए।

    बिलासपुर रेल मंडल में फिर लापरवाही… एक ही ट्रैक पर ट्रेन और मालगाड़ियां, बड़ा हादसा टला

    यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। सिंगल बेंच ने पहले ही इन 37 अभ्यर्थियों के पक्ष में आदेश दिया था, जिसके अनुसार जिन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है या चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, उन्हें ज्वाइनिंग दी जानी चाहिए।

    मामला CGPSC द्वारा 2021-22 में आयोजित विभिन्न सरकारी पदों की परीक्षा और चयन प्रक्रिया से जुड़ा है। चयन प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी थी। जांच में कुछ उम्मीदवारों पर संदेह जताया गया और कुछ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई, जबकि बाकी अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी गई थी।

    लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 37 अभ्यर्थियों, जिनमें अमित कुमार समेत अन्य चयनित उम्मीदवार शामिल हैं, ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि केवल जांच के नाम पर बिना चार्जशीट के उनकी नियुक्ति रोकना अनुचित है।

    America Plane Crash: केंटुकी में मालवाहक विमान उड़ान भरते ही फटा, 12 की दर्दनाक मौत; देखे VIDEO

    हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देते हुए राज्य सरकार को ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया था। हालांकि, सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए डबल बेंच में अपील की। अब डबल बेंच ने भी सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखते हुए सरकार की याचिका खारिज कर दी है। डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि, “जब तक किसी अभ्यर्थी के खिलाफ आपराधिक चार्जशीट दाखिल नहीं होती, उसे नियुक्ति से वंचित रखना न्यायोचित नहीं है।”

    इस फैसले के बाद अब उन सभी 37 चयनित उम्मीदवारों के लिए राहत का रास्ता साफ हो गया है, जो लंबे समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। इस निर्णय को न केवल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है, बल्कि यह प्रशासनिक पारदर्शिता और न्यायिक निष्पक्षता का उदाहरण भी पेश करता है। अब राज्य सरकार को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, उन सभी उम्मीदवारों को जल्द ज्वाइनिंग देने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी, जिनके खिलाफ सीबीआई ने अब तक कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

    Related posts:

    1. CG NEWS : न्यायधानी में ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, कार सवार युवकों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग
    2. न्यायधानी में खूनी संघर्ष: दो गुटों में जमकर मारपीट, सड़क पर घसीटकर की गई पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
    3. जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
    4. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर रेल मंडल में फिर लापरवाही… एक ही ट्रैक पर ट्रेन और मालगाड़ियां, बड़ा हादसा टला
    Next Article CG News : IPS रतनलाल डांगी चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटे, PHQ अटैच

    Related Posts

    Raipur

    LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें छत्तीसगढ़ में क्या हैं नए रेट

    छत्तीसगढ़

    Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम में आतंकियों का हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

    छत्तीसगढ़

    CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

    Latest Posts

    Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

    India vs Pakistan: मैच की टाइमिंग से लेकर LIVE स्ट्रीमिंग तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

    LPG Price Update: महंगाई से राहत! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती, जानें छत्तीसगढ़ में क्या हैं नए रेट

    Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

    PM Modi New Video : ‘बचपन में गलतियां होती हैं…’ जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का नया वीडियो जारी

    Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम में आतंकियों का हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

    भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

    CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

    Aadhaar की नई वेबसाइट हुई लॉन्च! अब सभी जरूरी सर्विस एक ही जगह, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    Online Attendance CG: VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.