Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » विकास के पहिए के नीचे कुचला गया मजदूर वर्ग — अब चाहिए ज़मीन पर औद्योगिक सुरक्षा
    Raipur

    विकास के पहिए के नीचे कुचला गया मजदूर वर्ग — अब चाहिए ज़मीन पर औद्योगिक सुरक्षा

    News Lead 18By News Lead 18November 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, छत्तीसगढ़ : प्रदुमन शर्मा, प्रदेश महासचिव, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की कलम से- 

    नमश्कार, जय हिंद।

    उम्मीद है कि समाज का हर वर्ग सुखी होगा, लेकिन एक वर्ग ऐसा है जो आज भी अपने पसीने, मेहनत और जान की कीमत पर देश के विकास की नींव मजबूत कर रहा है — और वही सबसे अधिक पीड़ा में है। वह वर्ग है हमारा मेहनतकश मजदूर वर्ग, जो औद्योगिक संस्थानों, निर्माण कार्यों और अन्य श्रम क्षेत्रों में कार्यरत है।

    वह दिन-रात बिना कमी के मेहनत करता है, फिर भी दुख उसका साथी बना हुआ है। हर औद्योगिक हादसे में सबसे पहले वही घायल होता है, वही अपाहिज होता है, और कई बार अपनी जान भी गँवा बैठता है। हादसे के बाद उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है — और जो मालिक उसकी मेहनत से समृद्ध हुआ, वही मुआवजे के लिए भी उसे संघर्ष करने पर मजबूर करता है।

    यह मुआवजा कोई एहसान नहीं, बल्कि उसी मजदूर का बीमा, पसीना और खून-पसीने से अर्जित अधिकार है।

    फिर भी कई उद्योगपति इस अधिकार को “अपनी दया” बताकर देते हैं।

    मैं इस अवसर पर औद्योगिक सुरक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ — जो उद्योगों द्वारा जमा की जाने वाली सुरक्षा रिपोर्टों को अक्सर एसी कमरों से ही स्वीकृत कर देता है, बिना यह सुनिश्चित किए कि ज़मीन पर वास्तव में मजदूर सुरक्षा उपाय लागू हैं या नहीं। अगर प्रतिवेदन के बजाय वास्तविक निरीक्षण किए जाएँ, तो शायद ये हादसे घटकर नगण्य हो जाएँ।

    आज हम डिजिटल युग में हैं, लेकिन रायपुर जैसे शहर में भी प्रतिदिन दो से चार फैक्ट्रियों से मजदूरों के हताहत होने की खबरें आती हैं। सुबह अख़बारों में किसी मजदूर की मृत्यु की खबर छपती है, और उसी के परिवार की संघर्ष गाथा मुआवज़े के लिए शुरू हो जाती है।

    जो अपने पसीने से देश बनाता है, वही हादसों में भुला दिया जाता है।

    कारखानों की मशीनें चलती रहती हैं, मगर रुक जाता है एक मजदूर का जीवन।

    मैं औद्योगिक सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से विनम्र अपील करता हूँ कि –

    “सिर्फ रिपोर्टों में नहीं, ज़मीन पर चाहिए औद्योगिक सुरक्षा।”

    यदि आप केवल 10 प्रतिशत सख्ती से भी उद्योगों के साथ पेश आएँ, तो शायद वह दिन आए जब “रोज़ के हादसे” महीनों या सालों में एक बार सुनाई दें और तब यह पंक्ति बदल सके:

    “औद्योगिक सुरक्षा विभाग की लापरवाही: हर हादसे की जड़ में सिस्टम की चुप्पी।”

    अब वक्त है, सिस्टम की चुप्पी तोड़ने का।

    धन्यवाद।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. PM Modi Raipur Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और राज्योत्सव – 2025 का करेंगे शुभारंभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान… 4700 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में, 300 पद कंप्यूटर और योग शिक्षकों के लिए
    Next Article SIR: 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से शुरू, छत्तीसगढ़ भी शामिल

    Related Posts

    Bilaspur

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

    1 जनवरी 2027 से पुलिस व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल! FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म…जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

    Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग की चेतावनी… दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना

    India’s Got Latent Season 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आने के लिए क्या आलिया भट्ट ने ली थी फीस? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

    सावधान! बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर Android फोन 5 साल तक हो सकता है लॉक

    कुर्सी नहीं, जमीन पर बैठकर खाएं खाना! जानिए क्यों यह आदत सेहत के लिए है सबसे फायदेमंद

    July School Holidays 2026: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

    CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.