Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs AUS: पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, एक धाकड़ बल्लेबाज रह सकता है बाहर
    खेल जगत

    IND vs AUS: पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, एक धाकड़ बल्लेबाज रह सकता है बाहर

    News Lead 18By News Lead 18October 16, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई की ओर से कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें भारतीय प्लेयर्स वहां पहुंचकर अपनी अपनी तैयारी में जुटे हैं। पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा, पूरी टीम सीधे वहीं पर पहुंची है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। क्या उस खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा, जिसने अभी पिछले ही मैच में सेंचुरी ठोकी थी। चलिए इसे जरा समझने की कोशिश करते हैं।

    रायपुर में खौफनाक Hit & Run Case: तेज रफ्तार कार ने पुलिस जवान को कुचला, हालत गंभीर

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे पारी का आगाज

    टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की खास बात ये है कि शुभमन गिल पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साथ ही लंबे समय बाद रोहित शर्मा केवल एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे। पर्थ वनडे में अगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो माना जाना चाहिए कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और वर्तमान कप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो ​फिर ये भी पक्का है कि यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना होगा। यशस्वी जायसवाल हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज के दूसरे मैच में शतक लगाने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब उनको बाहर बैठना पड़ सकता है।

    कोहली, श्रेयस और राहुल भी होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

    विराट कोहली का तीसरे नंबर पर आना भी करीब करीब तय है। इसके बाद नंबर चार पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाएगा। श्रेयस अय्यर को इस सीरीज में भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। यानी श्रेयस के भी कंधों पर बीसीसीआई ने जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है। केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। वैसे टीम में ध्रुव जुरेल भी हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन के पहले और सबसे मजबूत दावेदार तो केएल राहुल ही रहने वाले हैं। इसके बाद ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उम्मीद है कि रेड्डी उनकी कमी को पूरा करेंगे।

    अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका

    इसके बाद दो स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है, जो विकेट लेने के साथ साथ जरूरत पड़ी तो रन भी बनाने की क्षमता रखते हैं। इसके बाद तेज गेंदबाजी यूनिट की बात करें तो उसमें मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ये जिम्मेदारी निभाएंगे। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा में से किसी एक को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। बाकी पिच और कंडीशन क्या कहती हैं, इस पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा कि टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरती है।

    CG में बड़ी सफलता: CM विष्णुदेव साय के सामने 140 से अधिक नक्सली करेंगे सरेंडर, 100 से ज्यादा हथियार होंगे जमा

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

    भारत की वनडे टीम:

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. Dil Toh Pagal Hai Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर देने आ गए शाह रुख खान! इस दिन री-रिलीज होगी क्लासिक मूवी
    3. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
    4. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में खौफनाक Hit & Run Case: तेज रफ्तार कार ने पुलिस जवान को कुचला, हालत गंभीर
    Next Article दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी: सरकारी कर्मचारियों को एडवांस में मिलेगी सैलरी, जारी हुई पेमेंट डेट

    Related Posts

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    खेल जगत

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    Latest Posts

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.