Close Menu
    What's Hot

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » SCO Summit: मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में “पुनर्जन्म”, अमेरिका को झटका
    देश - विदेश

    SCO Summit: मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में “पुनर्जन्म”, अमेरिका को झटका

    News Lead 18By News Lead 18August 31, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    त्येनजिन (बीजिंग):  चीन के त्येनजिन शहर में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चल रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रविवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर थी। खासकर अमेरिका पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक पर गहरी निगाह जमाए हुए था। पीएम मोदी और जिनपिंग की बैठक के बाद भारत-चीन के रिश्तों को पुनर्जन्म हुआ है। दोनों देशों ने सीमा विवाद सुलझाने के साथ आपसी संबंधों को गहरा करने के लिए परस्पर व्यापार और यात्रा को प्राथमिकता दी है। भारत और चीन के बीच इस कूटनीतिक दोस्ती के नए आगाज से अमेरिका को रणनीतिक रूप से निश्चित ही बड़ा झटका लगेगा। दोनों देशों ने अपने रिश्तों को आपसी विश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

    Train Cancelled News: त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का कैंसिलेशन, 16 दिन तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

    पीएम मोदी और जिनपिंग की बैठक में क्या हुआ?

    प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सीमा विवाद सुलझाने और बॉर्डर पर शांति और शीलता की स्थापना का ऐलान किया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की भी घोषणा की। पीएम मोदी ने जिनपिंग को कहा, ” चीन में हमारे जोरदार स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई, जिससे हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली है। सीमा पर हमारे सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है। हमारे प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन पर सहमति बन गई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। दो देशों के बीच सीधी फ्लाइट फिर से शुरू की जा रही है।

    भारत और चीन के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े

    जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहाकि “हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन को एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बहुत बधाई देता हूं। एक बार फिर चीन यात्रा के निमंत्रण के लिए और आपकी हमारे बैठक के लिए मैं बधाई देता हूं।”

    ‘पवित्र रिश्ता’ की Actress का निधन, 38 साल की उम्र में कैंसर ने छीनी जिंदगी; TV industry में शोक की लहर

    अमेरिका को क्यों लगा झटका?

    अमेरिका ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र से लेकर दक्षिण चीन सागर तक चीन की दादागिरी को कम करने और उस पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए भारत को अपना रणनीतिक साझेदार बनाया था। अमेरिका को यह बात अच्छी तरह से पता है कि एशिया में सिर्फ भारत ही एक मात्र ऐसा ताकतवर देश है, जो चीन से सीधे टक्कर लेने का साहस रखता है। इसलिए अमेरिका ने पिछले एक दशक में भारत के साथ अपने रिश्तों को और अधिक मजबूती दी थी। क्वाड का गठन भी अमेरिका की इसी रणनीति का हिस्सा थी। मगर अब भारत और चीन के बीच कूटनीतिक दोस्ती होने से समूचे एशिया में अमेरिका की रणनीतिक पकड़ कमजोर हो जाएगी। विशेषकर उसकी ताइवान नीति को बड़ा झटका लेगा।

    भारत और चीन क्यों आए करीब

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले चीन पर 125 फीसदी तक टैरिफ लगाया। इससे अमेरिका और चीन में भीषण टैरिफ और ट्रेड वार शुरू हो गया। चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगा दिया। बाद में अमेरिका और चीन के बीच समझौता हो गया। इसी तरह अमेरिका ने ब्राजील, कनाडा, मैक्सिको और जापान समेत अन्य प्रमुख देशों पर भारी टैरिफ लगाया। बाद में अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया। ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया और उसके बाद रूस से तेल खरीदने के आरोप में 25 फीसदी अतिरिक्ट टैक्स का ऐलान कर दिया। मगर भारत अमेरिका के सामने झुका नहीं, बल्कि पीएम मोदी ने इसका कूटनीतिक और रणनीतिक जवाब देना शुरू कर दिया। इससे अमेरिका की कोशिशों को बड़ा झटका लगा। चीन के साथ संबंधों में सुधार लाना भी पीएम मोदी की इसी रणनीति और कूटनीति का हिस्सा है। भारत की इस अडिग प्रतिक्रिया से अमेरिका के होश उड़ गए हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTrain Cancelled News: त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का कैंसिलेशन, 16 दिन तक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी
    Next Article CG News : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर मंथन

    Related Posts

    देश - विदेश

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    खेल जगत

    शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

    देश - विदेश

    पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

    Latest Posts

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

    CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

    Agri Stack Registration: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

    FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

    CG News: तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

    Bigg Boss 2026 Date: सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.