Close Menu
    What's Hot

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » International Health Threat: मेक्सिको में जिंदा इंसानों को खा रहा कीड़ा, 5000 से अधिक संक्रमित, अमेरिका में पहला मरीज मिलने से बढ़ी चिंता
    देश - विदेश

    International Health Threat: मेक्सिको में जिंदा इंसानों को खा रहा कीड़ा, 5000 से अधिक संक्रमित, अमेरिका में पहला मरीज मिलने से बढ़ी चिंता

    News Lead 18By News Lead 18August 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    वॉशिंगटन/सिडनी: दुनिया में जीवित इंसानों को खाने वाला कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। मेक्सिको में इसके 5086 केस सामने आ गए हैं, जिनमें 3 दर्जन से अधिक मामले इंसानों में रिपोर्ट किए गए हैं। एनपीआर न्यूज के अनुसार अमेरिका में पहली बार जिंदा इंसानों का मांस खाने वाले इस परजीवी के बारे में पता चला है। अमेरिका के एक इंसान में पहला मामला दर्ज किया गया है। इससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। आइये जानते हैं कि जिंदा इंसानों को खाने वाला ये पैरासाइट कौन है और कैसे जीवित इंसानों और जानवरों का मांस खा जाता है?

    चपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच

    दुनिया में आया इंसानों को जिंदा खा जाने वाला पैरासाइट

    इस पैरासाइट का नामन्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म रखा गया है। यह एक स्क्रू की तरह जिंदा इंसानों और जानवरों के घाव में अंदर की ओर घुसता जाता है। इसकी बनावट भी कुछ स्क्रू जैसी है। इसलिए इसे स्क्रूवॉर्म कहा गया है। अमेरिका में पहले मानव में स्क्रूवॉर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह परजीवी है, जो दक्षिण अमेरिका से उत्तर की ओर अब फैल रहा है। इससे अमेरिका के पशु उद्योग में हाल के महीनों में चिंता की लहर दौड़ गई है।

    मेक्सिको में मिले 5086 केस

    इस पैरासाइट के सबसे ज्यादा केस मेक्सिको में दर्ज किए गए हैं। यहां इंसानों और जानवरों में कुल 5086 केस मिले हैं, जिनमें करीब 41 मामले इंसानों के हैं। जबकि अन्य मामले जानवरों के हैं। इनमें गाय, कुत्ते, घोड़े और अन्य जानवर शामिल हैं। वहीं यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 4 अगस्त को अमेरिका में भी इस मामले की पुष्टि की है। यह स्क्रूवॉर्म एक ऐसे मरीज में पाया गया जो एल सल्वाडोर की यात्रा से लौटकर आया था। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के प्रवक्ता एंड्रयू निक्सन ने NPR को यह जानकारी दी।

    Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?

    क्या है न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म?

    CDC के अनुसार, न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म एक प्रकार की परजीवी मक्खी है जो सामान्यतः दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्रों में पाई जाती है। इसकी मादा मक्खी अपने अंडे जीवित जानवरों की घाव वाली त्वचा या शरीर के किसी खुले हिस्से में देती है। अंडों से निकली लार्वा (कीड़े) जानवर के मांस को जीवित अवस्था में खाकर संक्रमित करती है। मानव मामलों में यह संक्रमण दुर्लभ है, लेकिन यह अत्यंत पीड़ादायक हो सकता है और इलाज न मिलने पर जानलेवा भी हो सकता है।

    मस्तिष्क तक पहुंच सकता है कीड़ा

    उत्तरी कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैक्स स्कॉट ने बताया, “अगर संक्रमण की शुरुआत हो जाए तो और मक्खियां अंडे देना शुरू कर देती हैं तो इसके कीड़े मस्तिष्क या शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों तक पहुंच सकते हैं, जिससे सेप्सिस (रक्त संक्रमण) जैसी गंभीर स्थितियां बन जाती हैं।” हालांकि यह वायरस नहीं है, बल्कि एक कीट है, इसलिए संक्रमण संक्रामक नहीं होता।

    अमेरिका में पशु उद्योग क्यों है चिंतित?

    पिछले एक साल में यह परजीवी मैक्सिको के पशु फार्मों में पाया गया और अब यह अमेरिका-मेक्सिको सीमा की ओर बढ़ रहा है। इस खतरे को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 2025 में USDA ने इस परजीवी से निपटने के लिए टेक्सास के एडिनबर्ग में अमेरिका का पहला “स्टेराइल फ्लाई प्रोडक्शन फैसिलिटी” बनाने की योजना की घोषणा की, जहां हर हफ्ते 30 करोड़ बांझ मक्खियां तैयार की जाएंगी। इस तकनीक में मक्खियों को रेडिएशन से बांझ बनाकर उन्हें वातावरण में छोड़ दिया जाता है। ताकि मादा मक्खियाँ बांझ नर से संभोग करें और अंडे न दे सकें। इस तकनीक से अमेरिका ने 1966 में स्क्रूवॉर्म को खत्म कर दिया था और 2017 में फ्लोरिडा में फिर से हुए एक छोटे प्रकोप को भी नियंत्रित किया गया था।

    अब कहां और क्यों फैल रहा है यह परजीवी?

    प्रोफेसर स्कॉट के अनुसार, इसका कारण संक्रमित पशुओं का आवागमन, मौजूदा स्टेराइल मक्खियों की प्रभावशीलता में कमी व प्राकृतिक अवरोधों का टूटना हो सकता है। पनामा, कोस्टा रिका, निकारागुआ और होंडुरास में हाल ही में नए मामले सामने आए हैं।  2024 में कोस्टा रिका में एक मानव की मौत हुई।  यह 1990 के बाद पहली मानव मौत मानी जा रही है। जुलाई 2025 में निकारागुआ ने 124 मामलों की पुष्टि की। अमेरिका ने मैक्सिको से मवेशियों के आयात पर नवंबर 2024 में रोक लगाई गई थी, जिसे फरवरी में हटाकर मई में फिर लागू कर दिया गया। इस स्क्रूवॉर्म पर नियंत्रण के लिए एक नया स्टेराइल फ्लाई प्लांट मैक्सिको में 2026 तक तैयार होगा।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Deadly Parasite Deadly Worm Epidemic Concern Global Health Alert Health Scare Health Warning Human Infection Human-Eating Worm Infectious Disease International Health Threat Medical Emergency Mexico Cases Mexico Health Crisis Parasite Outbreak Parasite Spread Parasitic Infection Public Health Risk US First Patient US Health Alert Worm Infestation
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleचपरासी ने खुद को अधिकारी बताकर Cabinet Minister को घुमाया पूरा अस्पताल, फोन से करता रहा डीलिंग, मामला खुलने पर CMO ने शुरू की जांच
    Next Article दो बार T20 World Cup खेलने वाले इस बड़े Cricketer पर लगा डकैती का गंभीर आरोप

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।

    अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..

    क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड

    छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.