Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs PAK: विराट कोहली ने चकनाचूर किया पाकिस्तान का सपना, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटक सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर
    छत्तीसगढ़

    IND vs PAK: विराट कोहली ने चकनाचूर किया पाकिस्तान का सपना, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटक सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर

    News Lead18By News Lead18February 23, 2025Updated:February 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद विराट कोहली के शानदार शतक ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दिला दी। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवरों में 241 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये लक्ष्य 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

    पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सउद शकील ने बनाए उन्होंने 76 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। ये पाकिस्तान की इस चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार है। इसी के साथ उसका सेमीफाइनल में जाना नामुमकिन हो गया है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने मात दी थी।

    रोहित फेल,विराट हिट

    242 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकिस 31 के स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी की यॉर्कर ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। वह 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ रोहित ने बतौर ओपनर अपने 9000 रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने 181 पारियां लीं। वह पारियों के हिसाब से सबसे तेज ये मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे पहल सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड था। सचिन ने 197 पारियों में ये मुकाम छुआ था

    गिल लगातार पांचवीं बार 50 प्लस स्कोर की तरफ जा रहे थे। तभी अबरार अहमद की फिरकी ने उन्हें ये पंजा मारने से रोक दिया। भारतीय उप-कप्तान 52 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 46 रन ही बना सके। इसके बाद कोहली ने अपना काम किया और अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने वनडे में अपने 14,000 रन भी पूरे कर लिए।

    कोहली-अय्यर की पार्टनशिप

    गिल के जाने के बाद कोहली ने अपना खेल जारी रखा और उन्हें साथ मिला श्रेयस अय्यर का। अय्यर और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेजारी की। दोनों ने मिलकर 114 रन बनाए। अय्यर 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में सफल रहे। अय्यर को खुशदिल ने आउट किया। हार्दिक पांड्या आठ रन ही बना सके।

    कमजोर रही बल्लेबाजी

    इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। बाबर आजम और इस मैच में फखर जमां की जगह आए इमाम उल हक ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। हार्दिक पांड्या ने इस साझेदारी को पनपने नहीं दिया। उन्होंने 41 के कुल स्कोर पर बाबर को आउट किया जो 26 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। इमाम की पारी का अंत अक्षर पटेल ने एक शानदार थ्रो से किया। वह 26 गेंदों पर 10 रन ही बना सके

    इसके बाद बीच के ओवरों में पाकिस्तानी टीम ने विकेट तो नहीं खोया, लेकिन काफी धीमी गति से रन बनाए। रिजवान और शकील ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। अक्षर ने रिजवान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और फिर पाकिस्तान की टीम लगातार विकेट खोती रही। रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रन बनाए। कुछ देर बाद शकील को पांड्या ने आउट कर दिया।

    सलमान अगा 19, तैयब ताहिर चार, शाहीन शाह अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए। अंत में खुशदिल शाह ने कुछ लड़ाई लड़ने की कोशिश की। वह टीम के आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। हर्षित राणा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। खुशदिल ने 39 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें दो छक्के शामिल रहे। नसीम शाह ने 14 रन बनाए।

    Related posts:

    1. विधानसभा सत्र…3 मार्च को पेश होगा बजट
    2. फैटी लिवर से छुटकारा दिलाएंगी ये जड़ी बूटियां, जल्द असर देखने के लिए बनाएं इन्हें डाइट का हिस्सा
    3. मार्च में रहेगी छुट्टियों की भरमार: होली, ईद समेत कुल 10 दिन अवकाश
    4. कुम्हारी टोल प्लाजा में फास्टैग की खामी से लगा लंबा जाम, मैनुअल स्कैनिंग बनी बाधा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleApple Foldable iPhone कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, आईफोन में मिलेगा iPad का मजा
    Next Article Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जानें आपके भाग्य में क्या है? पढ़ें आज का राशिफल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    छत्तीसगढ़

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    छत्तीसगढ़

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.