Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में 60वां DGP-IG सम्मेलन: PM मोदी, अमित शाह और NSA डोभाल की मौजूदगी में IIM नवा रायपुर रहेगा हाई सिक्योरिटी ज़ोन
    Raipur

    रायपुर में 60वां DGP-IG सम्मेलन: PM मोदी, अमित शाह और NSA डोभाल की मौजूदगी में IIM नवा रायपुर रहेगा हाई सिक्योरिटी ज़ोन

    News Lead 18By News Lead 18November 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

    DGP-IG कॉन्फ्रेंस को लेकर नया रायपुर सील रहेगा। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था ना पड़े, इसलिए मंगलवार की दोपहर को छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में फाइनल बैठक की। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम सड़कों पर रिहर्सल करेगी।

    CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर भर्ती, CMO के 29 और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद; फरवरी 2026 में प्रारंभिक परीक्षा

    वहीं 28 नवंबर से होने वाली 3 दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। खास जोर साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे।
    कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा।
    पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
    प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
    सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। यहां 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे।
    Meerut blue drum murder: ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा राधा… ससुराल पक्ष बोला – पहले हो DNA टेस्ट
    डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ का-र्डिनेशन करेंगे। साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। बता दें कि डीजी कान्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 2 प्रमुख प्रतिनिधि (डीजीपी-आईजी) शामिल होंगे।
    सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
    वीआईपी जहां भी ठहरेंगे, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। आईआईएम में आईजी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर भर्ती, CMO के 29 और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद; फरवरी 2026 में प्रारंभिक परीक्षा
    Next Article CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

    Related Posts

    Bhilai

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    Bilaspur

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Latest Posts

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.